श्री नामदेव गहलोत छीपा समाज कांकरोली/राजस्थान ने हर्षोल्लास से मनाई जन्माष्टमी
Rajat Chipa (Jaipur) 08-09-2026 Regional
कांकरोली/राजस्थान(धीरज सरावगी)|बस स्टैंड स्थित श्री विट्ठल नामदेव मंदिर पर श्री नामदेव गहलोत छीपा समाज समिति द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विशाल भजन संध्या,बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ,जिसमें भारी संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाल कृष्ण-राधा रूप सज्जा के साथ हुआ। समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण एवं राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
समिति द्वारा मंच पर उपस्थित सभी नन्हे प्रतिभागियों का प्रोत्साहित करते हुए उन्हें नकद प्रोत्साहन राशि एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
तत्पश्चात आयोजित भजन संध्या में गायकों द्वारा श्री कृष्ण के मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।
मध्यरात्रि 12:00 बजे मंदिर पुजारी राजेंद्र जी गौड़ एवं उपस्थित समाज पदाधिकारियों द्वारा श्री कृष्ण की महाआरती की गई।
पूरा मंदिर परिसर "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" के जयकारों से गूंज उठा। महाआरती के बाद सभी भक्तों को माखन-मिश्री का महाप्रसाद वितरित किया गया।
इस आयोजन में रमेश जी पीलिया,विक्रम जी जडिया, मांगीलाल जी जडिया,ईश्वर जी पटवा,शंभू जी पीलिया, गोपाल जी गोठरवाल,धीरज जी सरावगी,महेश जी छीपा, शंकर जी बाकलीवाल,मनोज जी बगेरवाल,हरक जी जडिया,दीपक जी जडिया, सुरेश जी पीलिया जितेश जी पिपलिया एवं किशन जी भंडारी सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक, पदाधिकारी मौजूद रहे।

0
14


