नामदेव भवन में 'झंकार-10' का भव्य समापन: डीजे की धुन और डांडिया रास पर देर रात तक थिरके श्रद्धालु,, नवनिर्वाचित पार्षद नीरज(मोनू)अंछारा का 51 मीटर का साफा पहनाकर किया अभिनंदन

Like 0 Views 25
Rajat Chipa (Bhilwara) 17-10-2026 Regional

​भीलवाड़ा/राजस्थान(चंद्रप्रकाश अमरवाल)|​आज़ाद नगर स्थित छीपा समाज के छात्रावास(नामदेव भवन) में जिला युवा इकाई एवं महिला मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय गरबा-डांडिया महोत्सव 'झंकार-10' के अंतिम दिन श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। माता के भजनों और डीजे की धुन पर देर रात तक थिरकते श्रद्धालुओं के उत्साह के आगे गरबा पंडाल छोटा पड़ता दिखाई दिया।
​कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ
​पारंपरिक वेशभूषा और मटकी नृत्य:- 
पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों,युवकों और युवतियों ने डांडिया रास रचकर माँ दुर्गा की आराधना की।नन्हीं बालिकाओं और महिलाओं द्वारा प्रस्तुत मटकी नृत्य कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

​शुभारम्भ:- 
कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत माँ अम्बे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और महाआरती के साथ हुई।

​प्रतिभाओं का सम्मान:- आयोजकों की ओर से गरबा-डांडिया के श्रेष्ठ नर्तकों और कार्यक्रम में सहयोग देने वाले भामाशाहों को सम्मानित किया गया।

​51 मीटर का साफा पहनाकर नवनिर्वाचित पार्षद का अभिनंदन:- 
​महोत्सव के दौरान छीपा समाज, महिला मंडल एवं युवा महासभा द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

​विशेष अभिनंदन:- 
वार्ड 20 से नवनिर्वाचित नगर निगम पार्षद,प्रांतीय महासभा तथा मेवाड़ महासभा अध्यक्ष नीरज(मोनू)अंछारा एवं जिला हितकारिणी अध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवाल को 51 मीटर का साफा बांधकर उनका भव्य स्वागत किया गया।

​अतिथियों का स्वागत:- महिला मंडल अध्यक्ष सुमित्रा जाजपुरा एवं युवा इकाई अध्यक्ष रवि बगेरवाल के नेतृत्व में मेवाड़ महासभा व जिला हितकारिणी संस्थान के पदाधिकारियों का उपरना ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।
​महामंत्री सतीश सरावगी के अनुसार:-
"क्षेत्रवासियों और छीपा समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह महोत्सव भक्ति,संस्कृति और समाज की एकजुटता का एक सुंदर प्रतीक बनकर उभरा है।"

प्रादेशिक

सम्पादकीय