संत नामदेव जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत नामदेव भवन के लिए 21 लाख रुपये की घोषणा

Like 0 Views 59
Rajat Chipa (Delhi) 18-10-2026 Regional

चंडीगढ़(तानिया रोहिल्ला)|हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की शिक्षाएं आज भी समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम,समानता,मानवता और श्रम के सम्मान की प्रेरणा देती हैं।संत-महापुरुष किसी एक जाति या वर्ग तक सीमित नहीं होते,बल्कि वे पूरे समाज का मार्गदर्शन करते हैं। उनकी शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करके ही एक सशक्त और अच्छे समाज का निर्माण किया जा सकता है।
​मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-21 स्थित नामदेव भवन में संत नामदेव जी महाराज के 756वें प्रकाशोत्सव पर आयोजित भव्य कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
​मुख्य घोषणाएं और प्रमुख बिंदु:
​आर्थिक सहायता:- 
मुख्यमंत्री ने नामदेव भवन के लिए 21 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की।

​मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार:- 
हरियाणा नामदेव सभा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष सतबीर वर्मा द्वारा समाज की मांगों से जुड़ा जो मांग-पत्र सौंपा गया, उस पर सरकार ने सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

​संतों की जयंतियों का सरकारी आयोजन:- सरकार द्वारा गुरु रविदास जी,भगवान वाल्मीकि जी,भगवान विश्वकर्मा जी,भगवान परशुराम जी और भक्त धन्ना जाट समेत कई संत-महापुरुषों की जयंतियां सरकारी स्तर पर मनाने की पहल की गई है ताकि युवा पीढ़ी उनकी जीवनियों से सीख ले सके।

​ओबीसी समाज और महिला कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार:-
​मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार पिछड़े वर्गों (OBC) के कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है।राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने,केंद्रीय व सैनिक विद्यालयों और चिकित्सा शिक्षा में ओबीसी आरक्षण जैसे ऐतिहासिक कदमों से समाज को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिले हैं।

​उन्होंने हरियाणा में उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए बताया:-
​बीसी-ए वर्ग को स्थानीय निकायों में प्रतिनिधित्व और सरकारी नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
​पिछड़ा वर्ग की क्रीमी लेयर की आय सीमा को 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दिया गया है।
​महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बजट में विशेष प्रावधान और पात्र परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

​पंजाब में नशे की समस्या और विकास पर बात
​नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत:- मुख्यमंत्री ने पंजाब में बढ़ती नशे की समस्या पर गहरी चिंता जताई।उन्होंने कहा कि इस गंभीर मुद्दे का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि इसके खिलाफ ठोस और कड़ी कार्रवाई के लिए किया जाना चाहिए।युवाओं को नशे से बचाना समाज और सरकार दोनों की साझा जिम्मेदारी है।

​स्वीडन दौरे के निवेश लाभ:- 
अपने हालिया स्वीडन दौरे का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि हरियाणा में लगभग 4,000 करोड़ रुपये के निवेश को लेकर सहमति बनी है, जिससे प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

​समाज की प्रमुख मांगें:- 
​हरियाणा नामदेव सभा के प्रदेशाध्यक्ष सतबीर वर्मा ने मुख्यमंत्री के समक्ष समाज के विकास से जुड़ी कई मांगें रखीं,जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
​मध्य प्रदेश की तर्ज पर पंजाब में भी नामदेव समाज के पुश्तैनी कार्यों(सिलाई-कढ़ाई और बुनाई) को बढ़ावा देने के लिए सिलाई-कढ़ाई बोर्ड का गठन।
​अमृतसर स्थित विश्वविद्यालय में बंद पड़ी संत नामदेव पीठ को दोबारा स्थापित करना।
​पंजाब में सरकारी संस्थानों के नाम संत नामदेव जी महाराज के नाम पर रखना।
​इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, भाजपा नेता संजय टंडन,टांक क्षत्रिय सभा के प्रधान ओम प्रकाश गारचा सहित पंजाब और हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए नामदेव समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रादेशिक

सम्पादकीय